Saved transcript

Pakis Maza Aa Raha hai na Petrol Bum ka ? पाकियों मज़ा आ रहा है ना पेट्रोल ब*म का ?

Channel: Defence Detective

एनर्जी ने हमें फोस्ट मेजोर का नोटिस भी

सर्व कर दिया। जिसका मतलब यह है कि हमें

अब वो कार्गो नहीं देने जा रहे क्योंकि

वहां पर जंगी सुरते हाल है। [संगीत]

तो जाहिर है और भी आवाम के अंदर गुस्सा

पैदा होगा।

दोस्तों मैं पिछले तीन दिनों से लगातार कह

रहा हूं कि पाकिस्तान में तेल पर कोहराम

मचने वाला है। और दोस्तों इस कोहराम की

शुरुआत भी हो चुकी है। पेट्रोल को लेकर

पाकिस्तान में खून खराबा शुरू हो चुका है।

6 मार्च को पाकिस्तानी पंजाब के सियालकोट

में एक पेट्रोल पंप स्टाफ की गोली मारकर

हत्या कर दी गई। जबरदस्त बवाल होगा।

सियालकोट में पेट्रोल पंप स्टाफ की हत्या

की वजह जानते हैं आप? कहा जा रहा है कि

स्टाफ ने प्लास्टिक केन में तेल देने से

इंकार कर दिया। इसी इंकार के बाद तेल लेने

और आए लोगों ने उसे गोली मार दी। लेकिन इस

हत्याकांड के पीछे की असल वजह क्या थी?

पाकिस्तान में आधी रात के बाद होने वाली

तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी। 6

मार्च की शाम तक यह साफ हो चुका था कि

सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में

बढ़ोतरी करने जा रही है। मैंने भी अपनी

रिपोर्ट में आपको बताया था कि यह बढ़ोतरी

₹50 तक हो सकती है। और हुआ भी ऐसा ही।

पाकिस्तान की शबाज सरकार ने पाकिस्तानियों

पर पेट्रोल बम फोड़ दिया। एक झटके में

डीजल पेट्रोल की कीमतों में ₹55 तक बढ़ा

दिए। देखिए यह है पाकिस्तान की एनर्जी

मिनिस्ट्री के पेट्रोलियम डिवीजन की तरफ

से जारी किया गया लेटर यानी कि चिट्ठी।

इसमें बताया गया है कि हाई स्पीड डीजल और

मोटर स्पिरिट यानी पेट्रोल के दाम में ₹55

की बढ़ोतरी की गई है। हाई स्पीड डीजल की

नई कीमत ₹335.86

प्रति लीटर जबकि 1 लीटर पेट्रोल की कीमत

₹321.17

हो गई है। इसके बाद कुछ लोकल टैक्स भी

लगते हैं। तो दाम ₹1 से ₹1.5 तक और बढ़

जाते हैं। तो हुआ ना यह डीजल पेट्रोल बम

जो पहले से ही तेल के दाम से मारी

पाकिस्तानी पब्लिक को कंगाल बना देगा। इसी

बम से बचने के लिए 6 मार्च की शाम के बाद

से ही पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में

पेट्रोल पंप्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें

लग गई थी। लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल

करवाना चाह रहे थे ताकि कुछ रुपए बचा सके।

जो वीडियो आप देख रहे हैं वह पाकिस्तान की

पोर्ट सिटी कराची का है। देखिए गाड़ियों

की लाइन पेट्रोल पंप से बाहर सड़कों तक

पहुंच गई थी। कई किलोमीटर तक का जाम लगा

हुआ था। हर तरफ अफरातफरी के हालात थे।

लेकिन ऐसा भी नहीं था कि इन लोगों को अपनी

गाड़ी की टंकी फुल कराने लायक पेट्रोल

दिया जा रहा था। पेट्रोल पंप पर राशनिंग

शुरू हो चुकी थी। कई पेट्रोल पंप केवल

₹1000 और कई ₹000 तक का ही तेल दे रहे थे।

लोगों की परेशानी तब और बढ़ गई जब रात

12:00 बजे से काफी पहले कई पेट्रोल पंप्स

ने तेल देना ही बंद कर दिया। यह कराची के

जौहर ऑटो पीएसओ का वीडियो है। पेट्रोल पंप

पर लगी घड़ी में रात 11:55

का समय दिखा रहा है और पेट्रोल पंप बंद

है। कोई स्टाफ बाहर नहीं है। गाड़ियां तेल

लेने के लिए पहुंच रही हैं लेकिन बंद

पेट्रोल पंप देखकर वापस चली जा रही। ऐसा

कराची के और भी दर्जनों पेट्रोल पंप्स पर

देखा गया। इस सिचुएशन ने पाकिस्तान के

लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया।

अब ऐसा ही कुछ सियालकोट में भी हुआ होगा।

कैन में तेल लेने आया शख्स अपने कुछ रुपए

बचाने की कोशिश कर रहा होगा और जब पेट्रोल

पंप स्टाफ ने उसे कैन में तेल देने से

इंकार कर दिया होगा तो उसका गुस्सा सातवें

आसमान पर पहुंच गया और उसने पेट्रोल पंप

के स्टाफ को गोली मार दी। यानी पेट्रोल की

कीमत से भी कम सस्ती मतलब कम महंगी है जान

पाकिस्तान में। असल में यह गुस्सा उस

पेट्रोल पंप स्टाफ पर नहीं था। यह गुस्सा

तो पाकिस्तान की गवर्नमेंट पर था।

पाकिस्तानी आर्मी की डिक्टेटरशिप पर था।

जिसकी वजह से पाकिस्तान में महंगाई आज

आसमान छू रही है और देश कंगाल हो रहा है।

पाकिस्तान के लोगों को ₹280 लीटर का डीजल

और ₹266 लीटर का पेट्रोल ही भारी भारी पड़

रहा था और अब तो इस पर ₹50 और ज्यादा बढ़ा

दिए गए हैं। और सबसे बड़ी बात यह कि यह

पाकिस्तान का रिजर्व ऑयल है। अरब कंट्रीज

से मिलने वाला तेल पाकिस्तान तक नहीं

पहुंच रहा है। दो दिन पहले पाकिस्तान ने

सऊदी अरब से रिक्वेस्ट की थी कि भाई उसका

जो ऑयल का रिजर्व है वो खत्म हो रहा है और

सऊदी अरब होरमूस स्टेट के बदले रेड सी के

रास्ते उसे तेल की सप्लाई कर दे।

पाकिस्तान ने बताया कि सऊदी अरब ने

पाकिस्तान की इस रिक्वेस्ट को मान लिया

है। लेकिन अब तक सऊदी अरब से कोई तेल

टैंकर पाकिस्तान के लिए रेड सी के रास्ते

नहीं चला। यानी पाकिस्तान की बात फिलहाल

नहीं बनी है। यह खबर शनिवार 7 मार्च की

है। पाकिस्तानी चीफ ऑफ डिफेंस फर्सेस के

जो चीफ है चीफ ऑफ डिफेंस फर्सेस सीडीएफ

आसिम मुनीर सऊदी अरब पहुंच गया हुआ है।

उसने सऊदी अरब के डिफेंस मिनिस्टर खालिद

बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की। अब कहने

को तो यह बातचीत सऊदी अरब पर ईरान के

ड्रोन हमलों और रीजन कॉन्फ्लिक्ट पर था।

लेकिन

इसका असल एजेंडा जो था वो सऊदी अरब को इस

बात के लिए भी मनाना था कि भाई प्लीज रेड

सी के रास्ते पाकिस्तान को तेल भेज दो।

अगर सऊदी अरब अब भी पाकिस्तान को रेड सी

से तेल नहीं भेजता है तो पाकिस्तान में

गदर मचनी तय है। इतना ही नहीं अभी तो गैस

को लेकर बवाल होना बाकी है। मैंने पहले भी

आपको बताया था कि पाकिस्तान ने एलएनजी के

इंडस्ट्रियल बायरर्स को गैस सप्लाई रोक दी

है। गैस की कमी और पाकिस्तान में एनर्जी

क्राइसिस पैदा करने वाली है। पाकिस्तान

में बिजली का भी भयंकर संकट आने वाला है

और गर्मियां भी शुरू हो गई। वजह यह है कि

कतर ने पाकिस्तान को फोर्स मेजोर का नोटिस

भेज दिया है। क़तर ने साफसाफ कहा है कि

जंग की वजह से वो फिलहाल पाकिस्तान को गैस

की सप्लाई नहीं कर पाएगा।

तो गैस का जो क्राइसिस है वो होगा या उसे

कैसे निपटा जाएगा? क्या अल्टरनेट है हमारे

पास?

अच्छा शाहजीब साहब बिल्कुल इसी तरह ही है

और मैं उससे एक कदम आगे चला जाता हूं।

क़तर एनर्जी ने हमें फोर्स मेजोर का नोटिस

भी सर्व कर दिया। जिसका मतलब यह है कि

हमें अब वो कारगो नहीं देने जा रहे

क्योंकि वहां पे जंगी सुरते हाल है। तो

हमें उसका मुतबादिल इंतजाम करना है।

असल में ईरान के ड्रोन स्ट्राइक से बेहाल

क़तर ने गैस लिक्विफिकेशन के प्लांट बंद

कर दिए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि क़तर ने

एलएनजी का प्रोडक्शन ही बंद कर दिया है।

तो जब गैस बनेगी नहीं तो सप्लाई कैसे होगी

और सप्लाई नहीं होगी तो पाकिस्तान का क्या

होगा? हालांकि यह दिक्कत अभी भारत में भी

है। गैस के दाम यहां भी बढ़ गए हैं। और

क़तर से ही आने हैं गैस। अब यह सिचुएशन

उधर पाकिस्तान में नई क्राइसिस को जन्म दे

रहा है। एक तरफ डीजल पेट्रोल के दाम आसमान

को फाड़कर अंतरिक्ष की तरफ बढ़ रहे हैं तो

दूसरी तरफ गैस की किल्लत फैक्ट्रीज से

लेकर बिजली तक का संकट पैदा कर रही है।

इससे पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ

नाराजगी बढ़नी शुरू हो गई है भयंकर तरीके

से।

आपकी आवाम जो है वो तो ऑलरेडी इतना बोझ है

उनके ऊपर। और अब ये इस किस्म की जब

सिचुएशन होगी तो जाहिर है और भी आवाम के

अंदर गुस्सा पैदा होगा

के हमारा हम कहां फंस गए हैं अमेरिका के

साथ मिलके देख क्या हो रहा है क्या नहीं

हो रहा है एंड सो ऑन

तो अब ये फॉरेन पॉलिसी के ऊपर भी इश्यूज

बनेंगे

वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ लगातार पाकिस्तान

पर तेल की कीमतें बढ़ाने का दबाव डाल रहे

थे। अब पाकिस्तान की गवर्नमेंट ने डीजल

पेट्रोल की कीमतों में हर हफ्ते बदलाव

करने का फैसला किया है। लेकिन अगले हफ्ते

होने वाला बदलाव अगर कीमतों को और बढ़ाएगा

जिसके चांसेस ज्यादा हैं तो पाकिस्तान में

बवाल के हालात बन सकते हैं। लोग सड़कों पर

उतर सकते हैं और एक बार फिर पाकिस्तान

सिविल अनरेस्ट की तरफ बढ़ सकता है। तो

पाकिस्तानी सरकार का अपनी जनता पर फेंका

गया यह पेट्रोल बम कहीं आने वाले दिनों

में उसे ही जलाकर खाक ना कर दे। दोस्तों,

आप क्या कहते हैं? कमेंट करिए, अपनी राय

दीजिए और जिन दोस्तों ने अभी तक डिफेंस

डिटेक्टिव को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो

भाई चैनल को सब्सक्राइब करें। साथ में बेल

आइकॉन दबाएं और ऑल नोटिफिकेशन ऑन करना मत

भूलिएगा ताकि हमारी तरफ से जो वीडियो

अपलोड किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी आपको

मिलती रहे। उसकी नोटिफिकेशन आप तक पहुंचती

रहे। जल्दी मिलता हूं एक और नए वीडियो के

साथ। नमस्कार। जय हिंद।