Saved transcript

Boycott Sunrisers Hyderabad l सनराइजर्स हैदराबाद का बायकॉट करो

Channel: Defence Detective

दोस्तों इंग्लैंड की द 100 लीग में अबरार

के ऑक्शन से उठा बवाल अब सुनामी में बदलता

जा रहा है और इस सुनामी की चपेट में

आईपीएल की टीम सनराइज़र्स हैदराबाद आने

वाली है। दोस्तों खबर आ रही है कि अबार को

खरीदने वाली सनराइज़र्स लीड्स की आईपीएल

में खेलने वाली जो टीम है सनराइज़र्स

हैदराबाद उसको तगड़ा झटका लगने वाला है

11000 वोल्ट का झटका। बताया जा रहा है कि

आईपीएल में टीम को स्पॉन्सर करने वाली कई

कंपनीज़ ने अब सनराइज़र्स हैदराबाद से अपने

कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला कर लिया

है। मुफत बॉल विक्रांत नाम के इस एक्स

हैंडल को देखिए। विक्रांत ने इस बारे में

सनसनीखेज दावे किए। उन्होंने अब तक इसे

लेकर दो ट्वीट किए। पहला ट्वीट उन्होंने

14 मार्च की सुबह 11:18 पर किया। यह है वो

ट्वीट। इसमें उन्होंने लिखा कि ब्रेकिंग

न्यूज़ एसआरएच के साथ स्पॉन्सरशिप रद्द

पाकिस्तान के खिलाड़ी अबार अहमद को

सनराइज़र्स हैदराबाद द्वारा खरीदे जाने के

बाद Jio और बोट जैसे बड़े स्पॉन्सर इस

फ्रेंचाइजी के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप डील

रद्द कर सकते हैं। अगर यह स्थिति फैंस के

बीच विवाद पैदा करती रहती है तो दोनों

ब्रांड टीम के साथ अपनी भागीदारी की

समीक्षा कर सकते हैं या फिर उसे रद्द भी

कर सकते हैं। इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया

पर आईपीएल के फॉलोअर्स के बीच एक बहुत

बड़ी बहस छेड़ दी है। यह है विक्रांत का

दूसरा ट्वीट। दूसरा ट्वीट भी विक्रांत ने

उसी अंदाज में लिखा था। देखिए ब्रेकिंग

न्यूज़ ब्रांड एसआरएच के साथ डील खत्म कर

सकता है। फैन कोड सनराइज़र्स हैदराबाद के

साथ अपनी ऑफिशियल पार्टनरशिप खत्म कर सकता

है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि

फ्रेंचाइजी ने कथित तौर पर पाकिस्तान के

खिलाड़ी अबार अहमद को साइन किया है।

सूत्रों के मुताबिक चल रहे इस विवाद के

बीच ब्रांड टीम के साथ अपनी साझेदारी पर

फिर से विचार कर सकता है। इस विवाद ने

सोशल मीडिया पर आईपीएल फैंस के बीच पहले

ही बहस छेड़ दी है।

विक्रांत के पहले ट्वीट में Jio और बोट

कंपनी की बात कही गई है। जबकि दूसरे में

फैन कोड की। अब अगर यह दावा सही है तो

यकीन मानिए सनराइज़र्स हैदराबाद का तो

बैंड बजना तय है। असल में स्पॉनसरशिप ही

वह चीज है जो इस खेल में पैसा लाती है।

रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इंडियन प्रीमियर

लीग दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग बन

चुकी है।

2025 में इसका टोटल बिजनेस वैल्यू 18.5

बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। टीमों

की कमाई का मेन सोर्स भी स्पॉनसरशिप ही

है। 2025 के हिसाब से टीम की जो ब्रांड

वैल्यू है वो मैं आपको दिखा देता हूं।

इसमें सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

है जिसकी ब्रांड वैल्यू 269 मिलियन की है।

इस लिस्ट में सनराइज़र्स हैदराबाद पांचवें

नंबर पर है। उसकी ब्रांड वैल्यू 154

मिलियन की है। 2026 में सनराइज़र्स

हैदराबाद की सबसे बड़ी स्पॉनसर श्री

सीमेंट है। अनुमान है कि यह कंपनी टीम को

हर सीजन के लिए 70 से 80 करोड़ तक का फंड

देगी। जबकि Jio जो है वह टीम की

कम्युनिकेशन पार्टनर है। माना जाता है कि

Jio इस पार्टनरशिप के लिए टीम को 10 से 15

करोड़ तक दे रही है। जबकि बोट और फैन कोड

करीब 3 से 5 करोड़ दे रहे हैं। किसी टीम

या किसी कंपनी ने स्पॉनसरशिप में दिए जाने

वाले पैसों की डील शेयर नहीं की है। लेकिन

यह माना जाता है कि इतना तो टीम को दिया

जा ही रहा होगा।

तो अब यह सोचिए कि अगर यह Jio Boot और फैन

कोड ने

जो स्पॉनसरशिप है इनकी वो अगर वापस ले ली

तो सनराइज़र्स का तो सन सेट हो जाएगा ना

डूब जाएगा पैसा जाएगा वो अलग बदनामी हो

रही है वो अलग लेकिन सवाल उठता है कि क्या

वाकई Jio बोट और फाइन कोड अपनी स्पॉनसरशिप

वापस ले रही है जैसा कि विक्रांत ने ट्वीट

में दावा किया तो फिलहाल के लिए ऐसा नहीं

है दोस्तों अभी तक इन तीनों कंपनीज़ की तरफ

से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया

गया है। जिससे यह पता लग सके कि वह टीम से

अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रही हैं।

स्पॉनसरशिप जो है वो वापस ले रही है।

फिलहाल के लिए यानी अब तक यह दावा है कि

सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम से स्पॉन्सर्स

मुंह मोड़ रहे हैं। उसे छोड़ रहे हैं। गलत

दावा है। ठीक इसी तरह का एक दावा सोशल

मीडिया पर और भी वायरल हुआ है। इसमें कहा

गया कि फिल्म एक्टर अनन्या पांडे ने अबरार

के ऑक्शन के विरोध में अपनी Jio की सिम

तोड़ डाली है। आदित्य रघुवंशी दिल्ली

बेस्ड यूटबर हैं। आदित्य ने एक पोस्ट डाली

जिसमें फिल्म स्टार अनन्या पांडे के

Instagram अकाउंट से की गई एक पोस्ट जो है

वह अटैच थी। इसमें एक तस्वीर थी जिसमें

हथेली पर Reliance Jio की टूटी हुई सिम

दिख रही थी और लिखा था कंट्री फर्स्ट।

आदित्य ने लिखा कि अनन्या पांडे ने अपनी 3

साल पुरानी Jio की सिम तोड़ डाली क्योंकि

Jio एसआरएच को स्पोंसर कर रहा है। यह

देखकर अच्छा लग रहा है कि सेलिब्रिटीज भी

काव्या मारन का बहिष्कार कर रहे हैं।

आदित्य की ये पोस्ट भी वायरल हो गई। सवाल

उठने लगे कि क्या वाकई अनन्या ने Jio की

सिम तोड़ दी है? लेकिन दोस्तों, यह पोस्ट

भी सही नहीं है। हां, यह अलग है कि फैंस

में गुस्सा है और आगे यह बात सच हो भी

सकती है। लेकिन फिलहाल यह अनन्यान के नाम

से की गई जो पोस्ट है, यह डिजिटली ऑल्टर्ड

है और फेरबदल किया गया है और आदित्य की

पोस्ट पर इसका नोटिफिकेशन भी आ चुका है।

तो देखिए यह तो साफ है कि फिलहाल

सनराइज़र्स हैदराबाद का किसी स्पोंसर करने

वाली कंपनी ने बॉयकॉट नहीं किया है।

लेकिन भारत के क्रिकेट फैंस ने तो

सनराइज़र्स हैदराबाद के बॉयकॉट का ऐलान कर

दिया है। मेरे जो दर्शक हैं उनमें से

ज्यादातर के मैसेज आ रहे हैं कि हम बॉयकॉट

कर रहे हैं। सन ग्रुप उसके सीईओ काव्या

मारन और सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ

लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। और कल मैंने

बताया था कि अबार के ऑक्शन में पहलगाम के

घाव को उसने कुरेदा गया है। लोगों को उन

28 हिंदुओं की बेरहमी से की गई हत्या याद

आ गई जिसे पाकिस्तान के भेजे आतंकवादियों

ने अंजाम दिया था और तभी सोशल मीडिया पर

सनराइज़र्स के मैच के बहिष्कार का ट्रेंड

चलाया जा रहा है और होना भी चाहिए ताकि

इनको पता चले कि देश से बढ़कर कुछ नहीं।

काव्या मारन को तो देशद्रोही और पाकिस्तान

पर करार दिया जा रहा है।

कहना है कि भैया चाहे कुछ भी हो जाता आकाश

पाताल धरती कुछ भी हिल जाती। आप अबरार

अहमद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को कैसे पिक

कर सकते हैं? मारन तो हिंदुस्तान में रहती

हैं। वो इंडियन क्रिकेट फैंस के

सेंटीमेंट्स को बहुत अच्छी तरीके से जानती

है। वो यह भी जानती है कि मुस्तफिजुर

रहमान को जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी

स्क्वाड में शामिल किया था तो उसको लेकर

भी देश में काफी हंगामा हुआ। काव्य महारान

को भी लोग काफी ज्यादा क्रिटिसाइज कर रहे

हैं कि एज एन इंडियन एज एन इंडियन ओनर

आपने अगर एक फ्रेंचाइज खरीदी हुई है तो

भैया आपकी जिम्मेदारी है कि उसमें किसी

पाकिस्तानी प्लेयर की एंट्री नहीं होनी

चाहिए। और जाहिर सी जब आप ऐसे काम करेंगे

तो आपको कहा जाएगा। इस बवाल के बीच में दो

बातें सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि

भारत में बढ़ते विरोध की वजह से

सनराइज़र्स लीड अबार को रिलीज कर सकता है

या किसी दूसरी टीम के साथ बदल सकता है। यह

भी हो सकता है कि अबार को एक भी मैच नहीं

खिलाया जाए। लेकिन टीम के लिए फैसला करना

बहुत मुश्किल है।

तो अब या तो अबार बेंच पे बैठेगा पूरा

सीजन द 100 का नेक्स्ट। ठीक है ना? वो

खेलेगा तो और फसाद बरपा होगा। या फिर

काविया उसे रिलीज़ कर देगी। अब काविया

रिलीज़ अगर करती है अबार को तो काविया या

सनराइज़र्स लीड्स वालों को अच्छी खासी

एक्सप्लेनेशन देनी पड़ जाएगी इंग्लैंड

क्रिकेट बोर्ड को। दूसरी खबर यह भी आ रही

है दोस्तों कि अबार को द 100 में खेलने के

लिए पीसीबी से एनओसी ही ना मिली।

असल में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 15

जुलाई से 7 अगस्त के बीच में इंडीज का

दौरा करने वाली है। और इंडीज के दौरे पर

वहां जाकर वो टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज

खेलेगी। वहीं द 100 21 जुलाई से शुरू होकर

16 अगस्त तक चलेगा। यानी दोनों के शेड्यूल

जो हैं वह क्लैश कर रहे हैं। तो हो सकता

है कि अगर अबार को नेशनल टीम में शामिल

किया जाए तो उसे द 100 खेलने की मंजूरी ना

मिले। यानी अबार के द 100 में खेलने के

चांस 50-50 हैं। अब देखना यह है कि

सनराइज़र्स हैदराबाद पब्लिक के भड़के

गुस्से को कैसे झेलती है। कैसे बॉयकॉट से

निपटती है या फिर वो भी अबरार को बाहर का

रास्ता दिखाकर मुस्तफिजुर की तरह भारतीय

फैंस की भावनाओं का सम्मान करती है। और

देखिए भारतीय फैंस की बातों को सुनना

पड़ेगा। क्योंकि फैंस हैं तभी टीम है।

फैंस हैं तभी आपको स्पॉनसरशिप मिल रही है।

मेरे कल के वीडियो में जितने भी कमेंट्स

आए उनमें ज्यादातर यही कह रहे हैं कि

सनराइज़र्स को ऐसा नहीं करना चाहिए। जब

आपको पता है कि आईपीएल की टीम में

पाकिस्तानी प्लेयर बैन है और आपकी टीम

आईपीएल में है और आपकी टीम आप आप ही की

कंपनी जाकर वहां भी प्लेयर खरीद रही है तो

आपको यह चीज फॉलो करनी चाहिए।

देश से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। लेकिन

काव्या मारन ने देश से बढ़कर अपनी

पॉलिटिक्स चुनी है और पता नहीं अपनी किस

सोच का वो जो है वो दिखाना चाहती हैं

हमारे देश को। लेकिन मैं यकीन दिलाना

चाहता हूं और मुझे लगता है कि इस देश के

जो युवा हैं इस देश के जो क्रिकेट फैंस

हैं वो अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। कई कई लोगों

ने यह भी लिखा कि भाई शाहरुख खान की टीम

ने भी खरीदा है। किसी और लीग में भी खरीदा

है। तो मैं एक बात क्लियर कर देना चाहता

हूं कि मैं सिर्फ सनराइज़र्स को टारगेट

नहीं कर रहा हूं। सनराइजर्स बड़ी टीम है।

बड़े लीग में जा रही है और इसको लेकर बवाल

हुआ है पहले से। और जो भी टीम चाहे वो

शाहरुख खान की टीम हो, चाहे वो किसी भी

टीम हो, गोयंका की टीम हो, जो भी बाहर

दूसरी टीमें भी अगर पाकिस्तानी प्लेयर्स

को खरीद रही है तो हमारा विरोध उनके प्रति

भी है। हमारा विरोध वहां भी जारी है।

और यह चलता रहेगा और हम करेंगे। हम हमारा

हक है यह। दोस्तों, आप क्या कहते हैं?

कमेंट करिए, अपनी राय दीजिए। जल्दी मिलता

हूं एक और नए वीडियो के साथ। नमस्कार, जय

हिंद।